Posts

दुर्गा पूजा में बिजली कटौती के खिलाफ़ ,ग्रामीणों का धरना, नौडीहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार: नौडीहा  क्षेत्र में  नवरात्रि जैसे बड़े पर्व मे बिजली कटौती को लेकर स्थानीय ग्रामीण , जनप्रतिनिधि, व्यवसायिक काफी आक्रोश में है दुर्गा पूजा जैसा पर्व में भी लोग अंधेरे में व्यतीत हो रहा है हिंदू धर्मलंबी और व्यवसाय लोगो को साल भर इस नवरात्र का इंतजार करते हैं पर बिजली कटौती से लोगो के चेहरे से खुशी पर पानी फिर दे रहे हैं दुर्गा पूजा जैसा पर्व में भी 24 घण्टे में महज 10 से 13 घण्टे ही बिजली मिल रही है जिससे त्यौहार में भी लोग अंधेरे में रहने पर मजबूर है बिजली कटौती पर जब बिजली कर्मचारी से सवाल किया जाता हैं तो सटीक जवाब नहीं देते हैं जिसे आक्रोशित  लोगों ने आज मायापुर सब स्टेशन पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि धरना दिया और साथ ही 5 सूत्री मांग का ज्ञापन बिजली महाप्रबंधक को सोपा गया , बिजली सुधार और सुचारु ढंग से बिजली देने की बात कही गई तब जाकर धरना समाप्त हुआ , इस दौरान जिला परिषद सदस्य सुदामा प्रसाद, मुखिया जितेंद्र भारती, जितेंद्र पासवान , बीजेपी मण्डल अध्यक्ष काशी प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास्तव, बीजेपी युवा मोर्चा ...

मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष ने किया पीसीसी पथ का उद्धघाटन

Image
 नौडीहा बाजार (पलामू) पलामू जिले के नौड़ीहा बाजार प्रखंड के विशुनपुर पंचायत के झलदाग संतु चौधरी घर से लेकर राजेंद्र कुमार रवि घर तक पीसीसी पथ बनाया गया है विशुनपुर पंचायत के मुखिया ने 15 वे वित की राशि से बनाया गया है, जो शुक्रवार के ग्राम झलदाग एक सदा कार्यक्रम आयोजित कर पीसीसी सड़क पर पैदल चल कर सड़क की उद्धघाटन की गई । जिसमे राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्रीमति ममता भुइयाँ, जिला अध्यक्ष श्री धनंजय पासवान, प्रदेश महा सचिव श्री विजय रविदास, राजद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहिल राज उर्फ़ प्रकाश राम व मुस्ताफ अहमद ने संयुक्त रूप से किया। मौक़े पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री धनंजय पासवान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे ममता भुइयाँ मौजूद थे। सभा के सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि राजद गरीब गुरबों की पार्टी है और गरीब असहाय लोगों की मसीहा है। इस कार्यक्रम मे प्रखंड कमिटी की विस्तार भी किया गया। जिसमे सर्व सहमति से राजद प्रखंड कमिटी के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार चंद्रवंशी - मुमताज़ अंसारी ,सचिव अजय कुमार ,प्रखंड महा सचिव संतोष ठाकुर को बनाया...

नौडिहा बाज़ार प्रखंड के कोरामी ग्राम के 5 स्थानों में बना कंटेन्मेंट जोन

Image
नौडिहा बाजार : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्री शशि रंजन ने COVID-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत *नौडिहा बाज़ार प्रखंड के चराई- 2 पंचायत में स्थित कोरामी ग्राम में 5 स्थानों को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है।* उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि कंटेनमेंट जोन के लिए चिन्हित स्थानों  में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है। ताकि COVID-19 के प्रसार को रोका जा सके। उपायुक्त ने निदेश दिया है कि इंसीडेंट कमांडर के रूप में अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी नौडीहा बाजार  एम. एच. ए द्वारा निर्गत आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत इस कार्य हेतु पूर्व से गठित कोषांगों के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे।   इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आने वाले सभी *घरों के सर्वेक्षण का कार्य ससमय करने  तथा लक्षण से संबंधित सभी मामलों की जांच जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया है।* उन्होंने कंटेनमेंट जोन में शत प्रतिशत *आरोग्य सेतु ऐप*...

शहिद रुपेश सिंह किक्रेट टूर्नामेंट में छतरपुर को हराकर सिलदाग बना विजेता ,नौडिहा बाजार

Image
नौडीहा बाजार सिविक एक्शन के तहत शहीद रूपेश सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल रोमांचक रहा सीआरपीएफ के द्वारा पंचायत डगरा में सीआरपीएफ 134 वी बटालियन के द्वारा  चलाए जा रहे सिविक एक्शन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू एसपी अजय लिंडा 134 बटालियन कमांडो अरुण देव शर्मा उप कमांडो राजमोहन. राजेंद्र सिंह  टूआइसी राजीव कुमार एसडीपीओ शम्भू सिंह पिकेट प्रभारी बुधू उरांव मुखिया सिकंदर सिंह पंचायत समिति समाजसेवी राकेश सिंह व अन्य गणमान्य लोग शामिल हूए फाइनल मैच मे छतरपुर को हराकर सिलदाग विजेता बना  । सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान, हरिहरगंज

Image
हरिहरगंज पीपरा पलामू । पिपरा प्रखंड के पोल्दा गांव में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र के तहत नेहरू युवा केंद्र पलामू भूलेंटियर अभिषेक शर्मा, प्रमोद यादव के नेतृत्व में युवाओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से मोहल्ले की साफ सफाई की गई। घर घर जाकर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया गया । मोहल्ले के लोगों को स्वच्छता जागरूकता शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा क्लब के अभिषेक शर्मा और प्रमोद यादव ने किया। इस जागरूकता में युवा क्लब के सदस्य और मोहल्ले के लोगों ने सहयोग किया। स्वच्छता अभियान के दौरान अभिषेक शर्मा में लोगों को बताया कि गांव मोहल्ला स्वस्थ रहता है, तो बीमारी नहीं आती बीमारी से बचे रहने के लिए स्वच्छ रहना जरूरी है।

सुखाड़ग्रस्त प्रतीपूर्ति के रूप मे विद्यार्थियो को मिला चावल,हरिहरगंज

Image
सूखाडग्रस्त प्रतिपूर्ति के रूप में विद्यार्थियों को मिला चावल प्रतिनिधि हरिहरगंज प्रदीप मेहता झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण रांची के निर्देश पर गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय, हरिहरगंज में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के 350 छात्र- छात्राओं को अररूआ खुर्द पंचायत के मुखिया रिणु देवी व समाजसेवी अरविंद पासवान ने चावल बांटा. इस दौरान मुखिया रिणु देवी ने बताया कि सरकार द्वारा अवकाश अवधि के दौरान मध्याह्न भोजन देने का आदेश दिया गया है. इसके लिए छात्रों का न्यूनतम 50 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य किया गया है. जिसके तहत चावल वितरण किया गया. वही प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुकिंग सहित अन्य मद की राशि प्राप्त होने पर बच्चों को उपलब्ध कराया जायेगा. विभाग के द्वारा अभी राशि नही भेजी गयी है. इस मौके पर समाजसेवी अरविंद पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, संयोजिका अनिता देवी, विद्यालय प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद, सहायक शिक्षिका अनुपमा कुमारी, प्रतिमा सिंह, शिप्रा स्वर्णिम, शिक्षक चितरंजन कुमार गुप्ता, बबलू कुमार के साथ ही अभिवावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि,...

भक्त और भगवान के प्रतीक थी माता शबरी, हरिहरगंज

Image
हरिहरगंंज से प्रदीप मेेेहता का रिपोर्ट हरिहरगंज पलामू ।  प्रखंड क्षेत्र के खड़कपुर गांव के भुईया टोला टाड़ी पर न्यू तुलसीदास संघ समिति के तत्वधान में सबरी पूजा महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मेहता, पंसस हीरालाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समाजसेवी जितेंद्र मेहता में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त और भगवान का प्रतीक थी माता शबरी। भक्त और भगवान का स्नेह क्या होता है ,यह बात रामायण में शबरी और प्रभु श्री राम का एक अनोखा उदाहरण है। हीरालाल यादव ने कहा कि भक्त माता शबरी का जूठन भगवान श्री राम ने ग्रहण किया था। यह धार्मिक ग्रंथों में भी वर्णन किया गया है। साथ ही कहा कि आने वाले समय में दलित वर्ग के लोग शिक्षा पर विशेष रूप से चिंतन करने का काम करें । कार्यक्रम में अवधेश राम अरविंद शर्मा लखन राम प्रमोद भैया विलास भुइयां राम जन्मभूमि के अलावे न्यू तुलसीदास संग समिति के  अध्यक्ष  दीपक कुमार कोषाध्यक्ष राजा बाबू सचिव नीरज कुमार...