सुखाड़ग्रस्त प्रतीपूर्ति के रूप मे विद्यार्थियो को मिला चावल,हरिहरगंज
सूखाडग्रस्त प्रतिपूर्ति के रूप में विद्यार्थियों को मिला चावल
प्रतिनिधि हरिहरगंज प्रदीप मेहता
झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण रांची के निर्देश पर गुरुवार को राजकीय मध्य विद्यालय, हरिहरगंज में अध्यनरत कक्षा 1 से 8 तक के 350 छात्र- छात्राओं को अररूआ खुर्द पंचायत के मुखिया रिणु देवी व समाजसेवी अरविंद पासवान ने चावल बांटा. इस दौरान मुखिया रिणु देवी ने बताया कि सरकार द्वारा अवकाश अवधि के दौरान मध्याह्न भोजन देने का आदेश दिया गया है. इसके लिए छात्रों का न्यूनतम 50 फ़ीसदी उपस्थिति अनिवार्य किया गया है. जिसके तहत चावल वितरण किया गया. वही प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुकिंग सहित अन्य मद की राशि प्राप्त होने पर बच्चों को उपलब्ध कराया जायेगा. विभाग के द्वारा अभी राशि नही भेजी गयी है. इस मौके पर समाजसेवी अरविंद पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, संयोजिका अनिता देवी, विद्यालय प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद, सहायक शिक्षिका अनुपमा कुमारी, प्रतिमा सिंह, शिप्रा स्वर्णिम, शिक्षक चितरंजन कुमार गुप्ता, बबलू कुमार के साथ ही अभिवावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित गणमान्य लोगों को मौजूद थें.
Comments
Post a Comment