भक्त और भगवान के प्रतीक थी माता शबरी, हरिहरगंज
हरिहरगंंज से प्रदीप मेेेहता का रिपोर्ट हरिहरगंज पलामू । प्रखंड क्षेत्र के खड़कपुर गांव के भुईया टोला टाड़ी पर न्यू तुलसीदास संघ समिति के तत्वधान में सबरी पूजा महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मेहता, पंसस हीरालाल यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समाजसेवी जितेंद्र मेहता में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त और भगवान का प्रतीक थी माता शबरी। भक्त और भगवान का स्नेह क्या होता है ,यह बात रामायण में शबरी और प्रभु श्री राम का एक अनोखा उदाहरण है। हीरालाल यादव ने कहा कि भक्त माता शबरी का जूठन भगवान श्री राम ने ग्रहण किया था। यह धार्मिक ग्रंथों में भी वर्णन किया गया है। साथ ही कहा कि आने वाले समय में दलित वर्ग के लोग शिक्षा पर विशेष रूप से चिंतन करने का काम करें । कार्यक्रम में अवधेश राम अरविंद शर्मा लखन राम प्रमोद भैया विलास भुइयां राम जन्मभूमि के अलावे न्यू तुलसीदास संग समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार कोषाध्यक्ष राजा बाबू सचिव नीरज कुमार...